• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा जनपद में बढ़े 25 हजार से अधिक नए वोटर

ByVijay Singhal

Jan 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीती साल अक्तूबर में चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने नई मतदाता सूची जारी कर दी है। बीते साल की तुलना में इस साल 25 हजार 732 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख दर्ज की गई है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल ने बताया है कि अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख 37 हजार 307 है, जो 29 अक्तूबर, 2024 को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची की तुलना में 0.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा शहर में 4.72 लाख मतदाता हैं। वहीं, बलदेव में 3.89 लाख मतदाता हैं, जबकि नई सूची के प्रकाशन पहले यह आंकड़ा शहर में 4.66 और बलदेव में 3.84 था। उन्होंने कहा कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची सभी मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह तक आम लोगों के लिए प्रदर्शित की जाएगी। सूची वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप से भी अपने नाम की जानकारी ली जा सकती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.