• Mon. Feb 9th, 2026

केडी हॉस्पिटल में 200 से अधिक हड्डी रोगियों की हुई जांच

ByVijay Singhal

Jan 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। केडी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के ऑर्थोपेडिक्स विभाग द्वारा निशुल्क हड्डी जांच और उपचार शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच हुई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से मरीजों की हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों से संबंधित समस्याओं की जांच की और निशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम शर्मा ने बताया कि ऑर्थोपेडिक्स विभाग हर माह के तीसरे शुक्रवार को निशुल्क हड्डी रोग शिविर लगाता है। शिविर का संचालन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक चांडक के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में मरीजों की बीएमडी जांच कर हड्डियों की मजबूती का आकलन किया गया। इसके साथ ही एक्स-रे, सीबीसी, आरए फैक्टर, यूरिक एसिड एवं ब्लड शुगर की जांचें भी की गईं। डॉ . चांडक ने मरीजों को घुटने और कमर दर्द से राहत के लिए उचित पोषण, व्यायाम व जीवनशैली में सुधार जैसे उपाय बताए। उन्होंने गंभीर गठिया वाले मरीजों को घुटना प्रत्यारोपण की सलाह देने के साथ यह जानकारी भी दी कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत घुटना प्रत्यारोपण सहित अन्य सर्जरी निशुल्क की जाती हैं। संस्थान के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने कहा कि केडी हॉस्पिटल का लक्ष्य ब्रजवासियों को किफायती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अंत में डॉ. विक्रम शर्मा ने बताया कि आगामी 20 फरवरी (शुक्रवार) को बीएमडी जांच शिविर लगाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.