• Thu. Feb 12th, 2026

व्रन्दावन में बंदरों को महिलाओं के टॉप्स भी भा रहे

ByVijay Singhal

Apr 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में वृंदावन के बंदर अब श्रद्धालु महिलाओं को निशाना बनाने लगे हैं। पहले चश्मा, पर्स, मोबाइल और सिर से टोपी छीन ले जाते थे अब कानों के कुंडल और टॉप्स खींचकर ले जा रहे हैं। बंदरों की इस तरह के उत्पात से महिलाओं का कानों में आभूषण पहनना भी खतरनाक साबित हो रहा है। बांकेबिहारी मंदिर के वीआईपी रोड पर सोमवार को बंदर दो श्रद्धालु महिलाओं को निशाना बनाते हुए उनके कानों से कुंडल और टॉप्स खींच ले ले गए। जिससे महिलाओं के कान फट गए, वहीं सोने के आभूषण भी चला गया। वृंदावन में अभी तक बंदर की आंखों से चश्मा, हाथों पर्स और मोबाइल छीन कर ल जाते थे, इतना ही नही सिर से टोपी भी बंदरों द्वारा ले जाना आम बात थी, लेकिन अब बंदर महिलाओं के कानों से पहने गए सोने-चांदी के गहने भी खींचकर ले जाने लगे हैं। सोमवार दोपहर मध्यप्रदेश के मुरैना के सबलगढ़ निवासी श्रद्धालु महिला मंजू शर्मा के कानों से सोने के कुंडल खींचकर ले गया। महिला और उसके साथ आए बच्चे जब बंदर के पीछे भागे तो उसने घर की छत पर बैठकर कुंडल तोड़ डाला। फ्रूटी देकर बड़ी मुश्किल से कुंडल छुड़ाया। कुछ ही समय में अष्ट सखी मंदिर के पास बिहार के गोपालगंज निवासी श्रद्धालु महिला सुषमा देवी के एक कान से सोने का कुंडल खींच ले गया। जिससे महिला का कान फट गया और खून निकल आए। इतना ही नहीं बंदर द्वारा कुंडल खींचने के कारण महिला जमीन पर गिर पड़ी, जिससे उसके कपड़े भी फट गए। इससे पहले फरीदाबाद निवासी एक महिला का रुपयों से भरा पर्स छीनकर ले गया। पर्स को फाड़कर उसमें रखे 500 और 100 के नोट छत से नीचे गिरा दिए, लेकिन पर्स में रखा मोबाइल नहीं मिला। महिला ने बताया कि उसका करीब 40 हजार रुपये कीमत का मोबाइल था। वीआईपी रोड निवासी महाराम सिंह ने बताया कि बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से बंदर लूट खसौंट करने के साथ ही अब महिलाओं के कानों से कुंडल खींचकर ले जा रहे है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.