हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बंदरों के आतंक की एक बार फिर तस्वीर सामने आई है। यहां दर्शन करने जा रही महिला श्रद्धालु का बंदर ने पर्स छीन लिया। पर्स को बचाने के लिए जब महिला श्रद्धालु दौड़ी तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। जिससे महिला के गंभीर चोट आई है। बंदरों के इस हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पश्चिम बंगाल से श्रद्धालुओं का ग्रुप वृंदावन दर्शन करने आया था। इस ग्रुप में शामिल एक महिला एक हाथ में थैला और दूसरे हाथ में पर्स लिए मदन मोहन मंदिर के दर्शन करने जा रही थी। महिला मदन मोहन मंदिर की सीढ़ियां चढ़कर आगे बढ़ी तभी एक बंदर आया और हाथ से पर्स छीनकर भाग गया। बंदर के पर्स ले जाते ही उसे बचाने के लिए महिला ने दौड़ लगाई। वह कुछ दूर तो उसके पीछे दौड़ी ,लेकिन तभी संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से लुढ़कती हुई 10 फीट नीचे गिर गयी। इस घटना में महिला के गंभीर चोट आई। महिला के घायल होते देख आसपास के लोग उसे बचाने दौड़ पड़े। मदन मोहन मंदिर के सामने रहने वाले बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी आशीष ने महिला को स्थानीय युवक के साथ डॉक्टर के पास भेजा। जहां उनका उपचार किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
