हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में सोमवार से बंदर पकड़ने का अभियान शुरू हुआ । नगर निगम के अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी जिम्मेदारी छाता के मैसर्स जाविद कॉट्रैक्टर को दी है। नगर निगम 335 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से कार्यदायी संस्था को भुगतान करेगी। बंदरों की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उत्पाती बंदर लोगों पर हमला कर देते हैं। पिछले कुछ वर्षों में बंदरों का उत्पात इतना बढ़ गया कि गलियों व छतों पर जाने से लोग कतराने लगे हैं। मठ-मंदिरों के आसपास तो बंदर सामन तक उठा ले जाते हैं। यदि कोई इन्हें भगाने का प्रयास करे तो उसे काटने दौड़ते हैं। बंदरों को पकड़ने के बाद धौलपुर स्थित चंबल के जंगल, कीठम झील क्षेत्र या यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास घने जंगलों में छोड़ा जाएगा ताकि वापस न आ सकें। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था को अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए हैं। जहां बंदर छोड़े जाएंगे वहां की लोकेशन के साथ फोटो साक्ष्य के तौर पर रखे जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
