• Sun. Feb 8th, 2026

गोवर्धन के शनि मंदिर की गुल्लक से पैसे चोरी, कैमरों से छेड़छाड़

ByVijay Singhal

Feb 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के राधाकुंड गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित नारद कुंड पर शनि देव मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया। मंदिर की गुल्लक तोड़कर नकदी, मोबाइल फोन, भगवान का त्रिशूल और पूजन की सामग्री चोरी करके ले गए। आरोप है कि चोरों ने मंदिर में लगे कैमरों से भी छेड़छाड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंदिर प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि मंदिर के आसपास अंधेरा होने के कारण यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। रविवार देर रात चोर मंदिर में प्रवेश कर गए। इस दौरान मंदिर को गुल्लक का ताला तोड़कर हजारों की नकदी, शिव मंदिर से त्रिशूल और पूजन की सामग्री चोरी कर ली। इसके अलावा आश्रम में रहने वाले बाबा भीमदास के कमरे का भी ताला तोड़कर उनका फोन और पैसे चुरा लिए। आरोप है कि चोरों ने जाते-जाते मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ कर दी। महंत दीनबंधु शरण महाराज ने बताया मंदिर दर्शन को रोजाना सैकड़ों की संख्या में भक्त दर्शन और स्नान के लिए आते हैं। महंत दीनबंधु शरण ने आश्रम और कुंड की सुरक्षा की मांग की है। थाना पुलिस ने बताया कि मंदिर प्रबंधन की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.