• Sat. Feb 14th, 2026

मोदी ने अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए बनाई नई नई योजनाएं, दुष्यंत गौतम

ByVijay Singhal

Mar 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस वर्ष के कार्यकाल के दौरान देश परिवर्तन और नई ऊंचाई को छू रहा है। एक नए भारत का निर्माण हो रहा है। एक ऐसा भारत तैयार हो रहा है जिस में जाति, धर्म, परिवारवाद से ऊपर उठकर सबका साथ, सबका विकास के तहत सर्व समाज को जोड़ने का काम किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने अनुसाचित वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य की कई योजनाएं चलाकर समाज में खुशहाली लाने का काम किया है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम ने सोमवार को भाजपा महानगर द्वारा आयोजित अनुसूचित वर्ग समागम में कहीं। धौली प्याऊ मंडल की बुद्ध विहार कॉलोनी में आयोजित समागम का शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समागम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के समरस समाज की परिकल्पना को साकार करने का काम रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनुसूचित परिवारों को मुफ्त आवास, शौचालय, लाखों परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर, मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। गरीबों को आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य योजना दी गई है। समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक राशन का लाभ पहुंचता रहे इसकी चिंता प्रधानमंत्री ने की है। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा से पहले कानून व्यवस्था चौपट थी और प्रदेश में जंगल राज था। कोई यात्रा नहीं निकल सकती थी ओर त्योहार सही तरीके से नहीं मनाए जाते थे। उपद्रव किया जाता था। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद अनुसूचित वर्ग को सुरक्षा और सम्मान देने का काम किया गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने बताया कि अनुसूचित समाज के करीब एक हजार लोग प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं जिनका स्वागत किया गया है। कार्यक्रम संयोजक अशोक जाटव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समागम में वरिष्ठ नेता संजय शर्मा, भरत राजपूत, मंडल अध्यक्ष राम रतन चौधरी, बलराम शर्मा, नेत्रपाल चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.