• Mon. Feb 16th, 2026

एम एल सी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह को पड़ा ब्रेन स्ट्रोक, चिकित्सकों ने बचाई जान

ByVijay Singhal

Apr 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी के नेता और एमएलसी ठा. ओम प्रकाश सिंह को ब्रेन स्ट्रॉक पड़ने पर तत्काल फोर्टिस हॉस्पिटल फरीदाबाद ले जाया गया। उचित समय पर उपचार मिलने के कारण उनकी जान बच सकी, उनकी हालत अब बेहतर बताई जाती है। मथुरा में युवा वर्ग के प्रिय नेता माने जाने वाले ठाकुर साहब के नाम से मशहूर ओमप्रकाश सिंह स्थानीय चिकित्सको की देख रेख में फिलहाल अपने गांव स्थित आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।
बताया जाता है कि 28 मार्च को है वह अपने मित्र पूर्व विधायक ठाकुर श्याम सिंह अहेरिया के ऑफिस पर बैठे थे अचानक उनके ब्रेन में प्रोबल्म हुई तो उनके समर्थक सिम्स हॉस्पिटल ले गए वहा से उनको फरीदाबाद ले जाया गया। करीब एक हफ्ता हॉस्पिटल में भर्ती रहने के उपरांत वह मथुरा आ गए हैं। उनका स्वास्थ्य पहले से अब काफी बेहतर है। बड़ी संख्या में लोग उनका हाल चाल जानने उनके आवास पर पहुंच रहे है। संक्षिप्त बातचीत में विधायक ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वह पार्टी का प्रचार करने क्षेत्र में नहीं जा पा रहे हैं परंतु वह फोन कर करके समूचे जिले में लोगों से अपनी पार्टी की प्रत्याशी हेमा मालिनी के पक्ष में वोटिंग करने की अपील करना नहीं छोड़ पा रहे।
चिकित्सा उनको कम बोलने की सलाह दे रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.