• Fri. Feb 20th, 2026

विधायक राजेश चौधरी पहुंचे जिलाध्यक्ष के घर

ByVijay Singhal

Sep 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के निवास पर हुई फायरिंग की घटना के बाद बृहस्पतिवार को मांट विधायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश चौधरी जिलाध्यक्ष के निवास पर पहुंचे। यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं के मध्य विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि इतनी बड़ी घटना होने बाद पुलिस अभी तक खाली हाथ है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से फोन पर वार्ता की और कहा कि ऐसे शातिर अपराधी के पीछे किसका हाथ है, उसकी जांच होना आवश्यक है। आरोपी को कठोर सजा मिलनी चाहिए। सरकार सभी की सुरक्षा निश्चित करना जानती है।कोसीकलां में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के भतीजे नरदेव चौधरी को बदमाश लोकेश पंडित द्वारा धमकी दिए जाने के बाद नरदेव चौधरी इस सबसे तनिक भी भयभीत नहीं हैं। कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। सरकार सभी की सुरक्षा निश्चित करना जानती है। उन्होंने कहा कि यह उनके विरोधियों की शह पर किया गया घटिया प्रयास है। मामले को राजनैतिक द्वेष भी माना जा रहा है। आरोपी को मुठभेड़ में मारी थी गोली, भेजा जेल कोसीकलां में पुलिस ने एक मई की रात्रि में आरोपी लोकेश पंडित को मुठभेड़ के दौरान टांग में गोली मारकर गिरफ्तार कर चालान किया था। आरोपी पर 24 से अधिक मामले कोसी, वृंदावन, हाईवे सहित अन्य थानों में दर्ज हैं। लोकेश मथुरा में आपराधिक घटनाओं का मास्टरमाइंड माना जाता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.