• Mon. Feb 9th, 2026

मिशन शक्ति : मण्डलायुक्त, एडीजी द्वारा किया गया बालिकाओं को जागरूक

ByVijay Singhal

Oct 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नवरात्रि में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से यूपी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत बुधवार को वृन्दावन में पुलिस महानिदेशक और मंडलायुक्त आगरा ने हनुमान प्रसाद धानुका बालिका विद्या मंदिर में बालिकाओं को अपराध के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने के तमाम टिप्स दिये ।  मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत हनुमान प्रसाद धानुका बालिका विद्या मंदिर के सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्रपट पर पुष्पांजलि से हुआ, जिले के आलाधिकारियों की मौजूदगी में आगरा मंडल की प्रमुख महिला अधिकारियों ने हजारों बालिकाओं को निडर और आत्मनिर्भर बनने के गुर बताये, आगरा कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है, सरकार का उद्देश्य है कि महिला अपराध पर अंकुश लगाने से बनाये गये कानून के प्रति जागरूक हो और ऐसे अपराध पर लगाम लगाने में सक्षम बने ।
एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया है, छात्राओं ने काफी तादात में भाग लिया है, उद्देश्य यही है कि हम अपनी महिला, बालिका वर्ग तक पहुंचे और उन्हें एक सशक्त वातावरण देने का काम करें, इसके लिए जो भी कदम उठाने पड़े हम उन्हें उठाएं, उन्होंने बालिकाओं को संदेश दिया कि उनको एक सुरक्षित वातावरण देना चाहते हैं, वह किसी तरह का भय महसूस नही करें, इस मौके पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया, जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे, एसपी सिटी एमपी सिंह, एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार सिंह, एसपी क्राइम अविनाश कुमार मिश्रा मौजूद रहे ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.