हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाना अंतर्गत सोनई क्षेत्र के गांव तेहरा, महावन स्थित एक घेर में बंधी 32 भेड़ों को चोर मंगलवार रात चोरी कर ले गये। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित पालक परेशान हो गया। पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच कर भेड़ चोरी करने वालों की तलाश कर रही है। ठंड का मौसम आते ही देहात क्षेत्र में पशु चोर गिरोह भी सक्रिय हो गये हैं। विगत रात मांट मूला निवासी व्यक्ति की फायर सर्विस स्टेशन, मांट के पीछे बाड़े में बंधी 13 भेड़ों को चोर खोल कर गाड़ी में लाद कर ले गये थे तो मंगलवार रात पशु चोर गिरोह राया क्षेत्र के गांव तेहरा, महावन निवासी भेड़ पालक मानसिंह बघेल के घेर पर पहुंच गये। रात को मानसिंह सो गया, तभी चोरों ने घेर/बाड़े में घुसकर वहां बंधी 32 भेड़ों को चोरी कर लिया। बुधवार सुबह इसकी जानकारी होने पर मानसिंह परेशान हो गया। देखते ही देखते लोगों का मौके पर जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस मौका मुआयना कर चोरों की तलाश कर रही है। मानसिंह बघेल भेड़ पालन करते हुए अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। पीड़ित ने थाना राया में तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक राया ने बताया कि भेड चोरी हो गयी हैं। पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश कर रही है।
