• Tue. Feb 10th, 2026

पुलिस की वर्दी में बदमाशो ने चांदी कारोबारी को सात लाख की चांदी नकदी लूटी

ByVijay Singhal

Jan 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब पुलिस की वर्दी में भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं। सोमवार रात को रेलवे जंक्शन पर मध्य प्रदेश से आ रहे चांदी कारोबारी का अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध करने पर करीब 7 लाख रुपए की चांदी और सात हजार रुपये की नगदी लेकर भाग गए। मामले की जानकारी होने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई। हाथरस जिले के थाना सादाबाद के गांव गोपुरा निवासी योगेश कुमार ने बताया कि वह चार जनवरी को कारोबार के सिलसिले में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गए थे। चांदी की पायल बेचकर वह तीन किलो 282 ग्राम कच्ची चांदी और 7500 रुपये नकद लेकर पातालकोट एक्सप्रेस से मथुरा लौट रहे थे। सोमवार रात ढाई बजे वह रेलवे स्टेशन के गेट नंबर तीन से निकलकर बाहर ऑटो स्टैंड की ओर बढ़े। तभी वहां खड़ी नीले रंग की बलेनो के पास पुलिस वर्दी में खड़े दो लोगों ने उनको रोक लिया। दोनों ने अभद्रता करते हुए उन पर गांजा बेचने का आरोप लगा दिया। इसके बाद चांदी और नकदी रखी बैग छीन लिया। विरोध करने पर मौके से भाग गए। एसपी श्लोक कुमार ने बताया है कि आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.