• Sun. Feb 22nd, 2026

शरारती तत्वों ने तोड़ी मुख्यमंत्री के नाम की लोकार्पण पट्टिका

ByVijay Singhal

Feb 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जाजनपट्टी तिराहे पर लगी मुख्यमंत्री के नाम की लोकार्पण पट्टिका को गत रात कोहरे में शरारती तत्वोें ने तोड़ दिया। यह पट्टिका राज्य राजमार्ग-142 के तहत कोसी, गोवर्धन, सौंख व फरह को जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण व सौदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने पर दो वर्ष पूर्व लगवाई गई थी। इससे भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त है। लोक निर्माण विभाग द्वारा का मार्ग का चौड़ीकरण दो वर्ष पूर्व कराया गया था। 35.62 किमी लंबे मार्ग पर करीब 65.19 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 दिसंबर 2022 को मथुरा में आयोजित प्रबु़द्ध सम्मेलन में किया था। इस पर सांसद हेमामालिनी, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश के नाम अंकित हैं। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी व मंडल महामंत्री प्रहलाद सिंह ने शरारती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह का कहना है मुख्यमंत्री के नाम की लोकार्पण पट्टिका तोड़ने का मामला संज्ञान में नही है। अगर ऐसा है तो जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करवाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.