हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र स्थित श्री कृष्ण गोशाला में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब गोशाला के ग्वारिया से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इसको लेकर हंगामा हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर गोशाला अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने का प्रयास किया, तो उनके साथ भी बदसलूकी का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार को गोशाला में ग्वारिया काम कर रही थी। आरोप है कि तभी वहां आये कुछ असमाजिक तत्वों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर गोशाला कमेटी अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा द्वारा समझाने-बुझाने का प्रयास किया तो आरोप है कि इस दौरान असामाजिक तत्वों ने उनके साथ भी बदतमीजी करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना से गोशाला से जुड़े लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोशाला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा के समर्थन में नगर के कई सामाजिक कार्यकर्ता और संभ्रांत नागरिक भी थाने पहुंचे। सभी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल मामले को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए राजीनामा कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
