हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला वर्दी पहने पुलिसकर्मी पर चप्पल चला रही है। वहीं पुलिसकर्मी भी महिला को लातें मारता और धक्का देता दिख रहा है। आरोप है कि ट्रैफिक कंट्रोल के नाम पर पुलिसकर्मी ने उसका ऑटो रोक लिया था और 500 रुपए की डिमांड कर रहा था।
दरअसल, यह पूरा मामला मथुरा के कैलाश नगर मोड़ का है। पीड़ित महिला कैलाशनगर निवासी सुनीता शर्मा के अनुसार, उसके घर पर टाइल्स और पत्थर का काम चल रहा है। सोमवार सुबह महिला बाजार से खुद के ऑटो पर टाइल्स और पत्थर लेकर घर जा रही थी। तभी कैलाश नगर मोड़ स्थित बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी ने आटो रोक लिया। ऑटो महिला के पति चला रहे थे। महिला ने बताया कि ऑटो रोकने के बाद पुलिसकर्मी ने ऑटो साइड में लगाने को कहा और आधार कार्ड दिखाने को बोला। महिला ने पुलिसकर्मी को आधार कार्ड भी दिखाया। महिला अनुसार, आधार कार्ड दिखाने के बाद भी पुलिसकर्मी महिला से 500 रुपए की डिमांड करने लगा। इसपर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इतने में पुलिसकर्मी ने ऑटो के दोनों के पहिये पंक्चर कर दिए। महिला का कहना है कि फिर पुलिसकर्मी ने महिला के हस्बैंड को डंडे से मारना शुरू कर दिया। महिला बीच में आई तो उसने महिले के भी लात मार दी। इसके बाद महिला ने पुलिसकर्मी पर चप्पल बरसाना शुरू कर दी। वहीं मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना को अपने फोन से रिकॉर्ड कर लिया और वायरल कर दिया। वीडियो में भी पुलिसकर्मी महिला के लात मारता नजर आ रहा है। हालांकि, पुलिसकर्मी का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। उधर, घटना के बाद महिला ने 100 नंबर पर कॉल कर के पुलिस से ही पुलिसकर्मी की शिकायत भी कर दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
