• Thu. Feb 12th, 2026

राजिस्थान के कोटा की नाबालिग छात्रा से व्रन्दावन में दुष्कर्म

ByVijay Singhal

Feb 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राजस्थान के कोटा की एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही परिचित शादीशुदा व्यक्ति द्वारा वृंदावन और गोवर्धन घुमाने के बहाने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने वीडियो बनाकर पीड़िता के परिजनों से कई बार में तीन लाख रुपए ले लिए। इसके बाद भी उसकी डिमांड खत्म न हुई तो पीड़िता के परिजनों ने कोटा में आरोपी समेत तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले की जांच अब वृंदावन पुलिस कर रही है।
राजस्थान के कोटा शहर निवासी हाईस्कूल की 16 वर्षीय छात्रा और उसके परिवार के ही कोटा के रायपुर सरस्वती एंक्लेव निवासी व्यक्ति का उसके घर आना जाना था। हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने से दुखी छात्रा का मन ठीक करने के लिए आरोपी उसे 24 अप्रेल 2023 में वृंदावन घुमाने लाया था। आरोप है कि यहां गेस्टहाउस में उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद छात्रा को गोवर्धन ले गया और वहां एक होटल में उसके साथ फिर दुराचार किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बना ली और दबाव बनाकर कोटा में भी दुराचार करता रहा। पीड़िता के परिजनों से तीन लाख रुपए भी ले लिए। घटनास्थल वृंदावन होने पर कोटा से जीरो नंबर पर की गई एफआईआर वृंदावन कोतवाली में दर्ज की गई। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेद्र कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पीड़िता के बयान लिए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.