• Mon. Feb 16th, 2026

कोसिकलां में नाबालिग बदहवास हालत में मिली, दुष्कर्म की आशंका

ByVijay Singhal

Jun 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में मां के पास सो रही मंदबुद्धि नाबालिग अचानक लापता हो गई, लगभग चार घंटे बाद बदहवास हालत में मिली। हाथ-पैर और शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को तलाशने में जुटी है। जानकारी के अनुसार एक काॅलोनी निवासी महिला के पास उसकी 13 वर्षीय पुत्री सो रही थी। मंगलवार रात अचानक लापता हो गई। जब महिला रात्रि में करीब साढ़े 12 बजे पानी पीने के लिए उठी तो पुत्री को लापता देख उसके होश उड़ गए। महिला ने परिजनों को जानकारी दी तो उसे खोजना शुरू किया। तड़के 3:45 बजे कुछ लोगों ने नाबालिग को बदहवास हालत में कांशीराम आवास की ओर से आते देखा। परिजनों ने जब छानबीन की तो कांशीराम आवास की एक छत पर उसके कुछ वस्त्र मिले। नाबालिग के शरीर, हाथ-पैर पर चोटों के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। मंदबुद्धि के कारण वह कुछ भी नहीं बता पा रही है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, विहिप नगर अध्यक्ष शिवकांत चौधरी भी पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। राठौर नगर में बने ज्यादातर कांशीराम आवास में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जो कि अवैध कामों में लगे रहते हैं। पूर्व में कई घटनाओं हो चुकी हैं। उधर, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि डूडा से आवंटन की गई लिस्ट मांगकर अवैध रूप से रह रहे लोगों को निकाला जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.