• Fri. Feb 13th, 2026

मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी का दावा – हेमामालिनी की जीत प्रदेश में सबसे बड़ी होगी

ByVijay Singhal

Apr 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि मथुरा में हेमामालिनी की जीत प्रदेश में सबसे अधिक मतों से होगी। उन्होंने कहा कि यदि 12 लाख वोट पड़ते हैं तो दस लाख से और यदि दस लाख वोट पड़ते हैं तो आठ लाख से हेमामालिनी की जीत होगी। यह जीत उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मतों से होगी।पत्रकारों से बातचीत में रविवार को उन्होंने कहा कि आरएलडी से तालमेल के कारण जो बीस 25 प्रतिशत जाट वोटों का बंटवारा होता था अब नही होगा क्योंकि 70 प्रतिशत से अधिक जाटों का वोट तो भाजपा को पहले ही मिल रहा था उन्होंने कहा कि यह जरूर है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में जातीय समीकरण के कारण कुछ सीटों पर अच्छी टक्कर होगी किंतु मोदी की मुफ्त राशन, मुफ्त चिकित्सा, शिक्षा आदि की जनकल्याणकारी नीतियों और योगी के सुशासन की वजह से उत्तर प्रदेश में किसी की दाल गलने वाली नही है तथा यहां पर भाजपा 80 सीटों पर विजयी होगी। उनसे जब पूछा गया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहते हैं कि पहले चरण के परिणाम से स्पष्ट है कि इस बार भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा तो उन्होंने कहा कि अखिलेश मैनपुरी और कन्नौज ही बचा लें तो यह उनकी उपलब्धि होगी। उनका कहना था कि कांग्रेस सपा के गठबंधन का उत्तर प्रदेश में कोई प्रभाव इसलिए नही है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का तो कोई जनाधार ही नही है।मायावती द्वारा अब मुसलमानों को टिकट देने की नीति पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने कैराना जैसी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आधा दर्जन सीटों का भ्रमण किया है और वहां पर इसका कोई असर दिखाई नही पड़ता। मुसलमान वास्तव में उसे वोट देता है जो भाजपा को निकटतम प्रतिद्वन्दी होता है। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन व चिकित्सा , तीन तलाक आदि के कारण कुछ प्रतिशत मुसलमानों का वोट इस बार भाजपा को जरूर मिलेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.