• Mon. Feb 16th, 2026

प्रभारी मंत्री ने की उद्यमियों के साथ समीक्षा बैठक,मथुरा में 265 निवेशक करेंगे 24 हजार करोड़ का निवेश

ByVijay Singhal

Feb 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग तथा मथुरा के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट – 2023 (जी.आई.एस – 2023) के संबंध में अधिकारी तथा उद्यमियों के साथ समीक्षा बैठक की गाए। बैठक में मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट एक सफल आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। जिसमें लगभग 19 हजार से अधिक एमओयू पूरे प्रदेश में साइन हुए हैं। प्रदेश में लगभग 34 लाख करोड़ का निवेश पर हस्ताक्षर हुए हैं जिसमें लगभग 90 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।का नया उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश भारत का नया ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित हो रहा है। प्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को जाता है। जिनके नेतृत्व में भारत नए आयामों पर कार्य कर रहा है। जिससे देश एवं प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहे है।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने कहा कि ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ के माध्यम से अपने परम्परागत उद्योग को प्रोत्साहित किया गया है। प्रदेश की औद्योगिक, निवेश, रोजगार से जुड़ी नीति अपने आप में विकल्प आधारित नीति है। उन्होंने कहा कि मथुरा विकसित रूप ले रहा है, यहां पर पर्यटन, होटल, रिसार्ट, पोशाक, हॉस्पिटल, साड़ी, सैनिटरी फिटिंग सहित अन्य नवीन सम्भावनाओं व अवसरों में तेजी से कदम बढ़ रहे है। शासन व प्रशासन निवेशकों को सुविधाओं की हर आकांक्षा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने सुझाव एवं शिकायतों रखी। जिस पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त शिकायतों का गुणवत्तापरक तरीके से निस्तारण किया जाये। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्योग क्षेत्रों में साफ सफाई तथा नालों की सफाई निरंतर की जाये। पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्योग क्षेत्र में अतिक्रमण हटवायें। उद्योग एरिया में हाईमास्क लाईट, स्ट्रीट लाईट, नाले का निर्माण आदि कार्य करवाए। व्यापारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, बैंकों से समन्वय कर ऋण की कार्यवाही में तेजी लाए। बैठक में जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त अनुनय झा,मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, उप जिलाधिकारी सदर अजय जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ध्रुव खादिया, सचिव एमवीडीए राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार वर्मा ,उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार सहित उद्यमी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.