मथुरा। नंदगांव में आगरा मंडल के दूसरे पशु चिकित्सा पॉलीक्लीनिक का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने नंदगांव कोसीकलां रोड पर किया। उन्होंने बताया कि गोशाला के समीप बनने वाले इस पॉलीक्लीनिक का निर्माण 9.14 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। नंदगांव क्षेत्र में होने वाले विभिन्न कार्याें की चर्चा करते हुए गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री ने कहा कि गाय, गंगा और गीता भारतीय संस्कृति के अंग हैं। भगवान श्री कृष्ण ने भी गायों को श्रेष्ठ मानकर पूजा की है। ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण के गांव में पशु पॉलीक्लीनिक एक वरदान साबित होगा। यहां पशुओं को बुखार से लेकर कैंसर तक उपचार मिलेगा। 5 डॉक्टरों और स्टाफ की टीम हर समय यहीं रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गोशलाओं का सहयोग करें ताकि ज्यादा से ज्यादा बेसहारा गोवंशों को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों और ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, सीवीओ डाॅ. विपिन गर्ग, पूर्व चेयरमैन बदनसिंह पहलवान, पीतम प्रधान, अतरसिंह, रामो डॉक्टर, गिर्राज फौजदार, नंदो मुनीम, सुरेश गोस्वामी, उमेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संचालन एडवोकेट उधम सिंह ने किया।
जल्द बनेगा नंदगांव कोकिलावन बठैन मार्ग
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि नंदगांव क्षेत्र में अभी कई कार्यक्रमों की शुरूआत होने वाली है। बरसात के बाद नंदगांव, कोकिलावन बठैन मार्ग पर कार्य शुरू हो जाएगा। फिलहाल यह मार्ग कच्चा है। इसके अलावा 10 करोड़ की लागत से बनने वाला यात्री सुविधा केंद्र का भी कार्य प्रस्तावित है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes