• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा में भाजपा ने आयोजित की बजट पर संगोष्ठी मेंमंत्री ए के शर्मा बोले- 5 साल में 1 करोड़ 60 लाख को मिला रोजगार

ByVijay Singhal

Feb 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा में भाजपा ने बजट पर संगोष्ठी बी एस ए इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित की गई । संगोष्ठी में 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने बजट पर चर्चा की। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के माध्यम से आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री रहे। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए 2023-24 बजट को लोगों के बीच रखने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी अमृत काल बजट संगोष्ठी के नाम से आयोजित कार्यक्रम के जरिए बजट की उपलब्धियों को लोगों के बीच रख रही है। मथुरा में आयोजित अमृत काल बजट संगोष्ठी का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने की। संगोष्ठी में शामिल हुए मुख्य अतिथि ए के शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा विजेता के रूप में काम करती है।बीजेपी चुनावी मोड में तैयार रहने वाला राजनीतिक दल है। अमृत काल का बजट भारत के स्वर्णिम कार्यकाल का बजट है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का मस्तिष्क पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। देश को जी-20 की अध्यक्षता मिलना सौभाग्य की बात है। अब विकसित भारत का निर्माण करना है। ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने कहा मोदी है तो मुमकिन है आज वैश्विक नारा बन गया है।आज भारत पीएम के नेतृत्व में दुनिया की 5 वीं अर्थव्यवस्था बन गया है। दुनिया का हर बड़ा निवेशक यूपी में निवेश करना चाहता है। ए के शर्मा ने कहा कि यूपी में पिछले 5 सालों में 1 करोड़ 60 लाख लोगों को रोजगार व 6 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली है। प्रदेश के 15 करोड़ परिवारों को सरकार मुफ्त अनाज उपलब्ध करा रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बनाए जा रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट, डोमेस्टिक एयरपोर्ट, हर जिले में मेडिकल कॉलेज,हाईवेज, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित तमाम योजनाओं की जानकारी दी। ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के राम चरित मानस पर दिए बयान पर कहा कि इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या भृमित है। विपक्षी दल मुद्दा विहीन है। ए के शर्मा ने कहा कि वह केवल इतना कहना चाहते हैं कि जोकि रही भावना जैसी प्रभु देखी तिन मूरत तैसी। अमृत काल बजट संगोष्ठी को संबोधित करने के बाद ऊर्जा मंत्री पत्रकारों से मुखातिब हुए। पत्रकार वार्ता में ऊर्जा मंत्री ने बजट की उपलब्धियों को बताया। इसके बाद पत्रकारों ने मथुरा में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही मनमानी और आम जनता को हो रही परेशानी को लेकर सवाल किया तो ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी व्यवस्था सही हैं वह यह नहीं कहते लेकिन जल्द सुधार होगा यह जरूर कह सकता हूं। ऊर्जा मंत्री से जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के पंडितों को लेकर दिए बयान को लेकर सवाल किया तो वह इसका जवाब देने की बजाय बजट को सभी के लिए हितकारी बताते रहे। अडानी की कंपनी का स्मार्ट मीटर का टेंडर कैंसल करने के सवाल पर कहा कि टेंडर निकालना, कैंसिल करना एक साधारण प्रक्रिया है। एक टेंडर कैंसिल होता है वह मीडिया के लिए न्यूज बन जाता है लेकिन विभाग में कई टेंडर निकलते और कैंसिल होते रहते हैं वह न्यूज नहीं होती। मिशन 2024 में हर बूथ को जीतने की फुल प्रूफ योजना के लिए ऊर्जा मंत्री ने कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा ।उन्होंने कार्यकर्ताओं से पिछड़े व दलित जातियों के बीच पैठ बनाने का आह्वान किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा अच्छी छवि वाले विपक्षी नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की रणनीति पर भी काम करना है। ऊर्जा मंत्री का जिलाध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया । जिलाध्यक्ष ने आए हुए लोगों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मवीर पत्रकार ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय शिवहरे, वीरेंद्र अग्रवाल, ओम प्रकाश सिंह, प्रमोद कसेरे,महिपाल सिंह, अनिल चौधरी, दिगंबर चौधरी,सुमित शर्मा, आदित्य चतुर्वेदी,के के गौतम आदि मौजूद रहें।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.