मेरो प्यारो रंगोत्सव का शुभारंभ करते हुए नाभा पीठाधीश्वर देवाचार्य महंत सुतीक्षण दास महाराज, स्वामी महेशानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज, स्वामी गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि होली का पावन त्यौहार लोगों के जीवन में सामाजिक सौहार्द और परस्पर प्रेम की भावना को मजबूत करने का कार्य करता है। ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक चंद्र लाल शर्मा, अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, बृजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने कहा कि ऐतिहासिक रंगोत्सव का यह आयोजन समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के साथ-साथ आपसी द्वेष भावना को समाप्त करने का महान कार्य करेंगे। कार्यक्रम में शामिल हुए नागेंद्र महाराज, विवेक अग्रवाल, अनुराग गोयल, अवधेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आयोजित किया गया यह रंगोत्सव का आयोजन सामाजिक एकता और अखंडता का साक्षात उदाहरण बनकर समाज के सामने प्रस्तुत हुआ है।
इससे पूर्व आमंत्रित कलाकारों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, फूलों की होली, मयूर नृत्य ,ब्रज नृत्य सहित होली से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक मनोरंजक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद अभी लोगों ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इस अवसर पर श्याम सुंदर ब्रजवासी, डा. मनोज मोहन शास्त्री, माधव अग्रवाल, संजीव सिंह बाबा, सुरेश चंद्र शर्मा, संजीव कृष्ण शास्त्री, अभिषेक कृष्ण शास्त्री, अनुराग कृष्ण शास्त्री, मीनाक्षी गौड़, मुदिता शर्मा, विनीता द्विवेदी, वर्षा शर्मा, राजेश कृष्ण गोस्वामी, राजेश रावत, दिनेश गोस्वामी, मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
