हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए कॉलेज में 70वां स्थापना दिवस एवं दीक्षांत समारोह धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। इस दौरान 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित हुई हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक हॉकी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जयंती प्रसाद अग्रवाल, श्याम सुंदर बंसल सहित प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने संस्थापक पूज्य बाबू शिवनाथ अग्रवाल की प्रतिमा व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ। इसके बाद समारोह में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय स्तर पर स्नातक व परास्नातक के 24 मेधावी छात्रों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला हॉकी संघ के सचिव शैलेश मिश्रा ने विश्वविद्यालय टीम में चयनित कॉलेज के खिलाड़ियों को हॉकी प्रदान की। अध्यक्षीय उद्बोधन में जयंती प्रसाद अग्रवाल ने कॉलेज की प्रगति की सराहना की गई। प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके डॉ अनुज गर्ग, महेश बंसल, आचार्य गोपी गोस्वामी, देवेंद्र गर्ग, बीके गोस्वामी, डॉ. संजय कटारिया, डॉ. वीपी राय, डॉ.एसके सिंह, डॉ. खुशवंत सिंह, डॉ. मधु सिंह, डॉ. बरखा अग्रवाल, डॉ. मुकेश चंद्र, डॉ. यूके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
