• Fri. Feb 13th, 2026

धनगर समाज के मेधावियों का हुआ सम्मान

ByVijay Singhal

Jun 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन के लिए रविवार को नवादा स्थित होटल विनायक पैलेस में मिशन परिवर्तन धनगर समाज के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मथुरा जिले की धनगर समाज के मेधावियों को मुख्य अतिथि मुकेश धनगर सांसद प्रत्यासी लोकसभा मथुरा द्वारा पुरुष्कृत किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ रमेश चन्द धनगर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं माता सरस्वती तथा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर की। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। उच्च शिक्षा एवं प्रशासनिक सेवा के लिए प्रेरित करते हुए मथुरा के सहायक श्रमायुक्त एम एल पाल ने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाडेगा। बहुचर्चित साहित्यकार डॉ आनन्द मिलन एवं शिक्षाविद भूप सिंह धनगर ने बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। अध्यक्षता भीम सिंह धनगर समाजसेवी, चेयरमैन बीकेडी समूह ने की तथा संचालन डॉ रमेश चन्द धनगर ने किया। कार्यक्रम में राधेलाल धनगर छीतरमल धनगर रामप्रसाद धनगर चंद्रभान धनगर स्वेता धनगर साहूकार धनगर प्रधान गायत्री धनगर मीरा धनगर, यादराम धनगर ओमप्रकाश धनगर वृन्दावन सतीश बघेल पार्षद अशोक वर्मा मुकुट सिंह प्राचार्य मनोज धनगर धनपाल धनगर दिनेश धनगर शारदा रानी एवं बच्चे उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.