• Sun. Feb 15th, 2026

व्रन्दावन में हटवाया बुध बाजार, दुकानदाराें ने किया हंगामा

ByVijay Singhal

Nov 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में लगने वाले साप्ताहिक बुध बाजार के दुकानदारों की जगह का समाधान नहीं हो सका है। सुबह नगर निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को फड़ नहीं लगाने दिए। इससे आक्रोशित दुकानदारों ने नगर निगम के जाेनल ऑफिस परिसर में जमकर हंगामा काटा।

हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर काॅलेज के मैदान, आंबेडकर पार्क के समीप, हैजा अस्पताल के सामने लगने वाले बुध बाजार को हटाया जाएगा। इसको लेकर दुकानदारों ने कहीं अन्य स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है नगर निगम के अधिकारी पानी गांव तिराहे के पास जगह दे रहे हैं। वहां बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। निगम किसी अन्य स्थान को देखकर बुध बाजार को लगवाए ताकि उनके परिवार का भरण पोषण हो सके। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि जहां बुध बाजार लगाता था, उसी स्थान पर गेस्ट हाउस बनाया जाना है। गेस्ट हाउस के लिए धनराशि भी स्वीकृत हो गई है। इस कारण बुध बाजार को हटवाया गया है। 14 नवम्बर तक बुध बाजार के लिए जगह तय कर ली जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.