हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविन्दनगर के अंतर्गत महाविद्या कॉलोनी में रहने वाले पोशाक कारोबारी के घर में रविवार देर रात आग लग गई। आग से उठता धुआं इतना अधिक था कि पोशाक व्यवसायी अचेत हो गए। जैसे-तैसे परिवार के अन्य सदस्यों को निकाला गया। मौके पहुंची अग्निशमन विभाग की तीन दमकलों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में तीस से पैंतीस लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। थाना गोविंदनगर 109 महाविद्या कॉलोनी निवासी राजीव अग्रवाल पुत्र श्यामसुंदर अग्रवाल के मकान की पहली मंजिल के कमरे से रात लगभग 11 बजे जब परिवार के लोगों ने धुआं निकलता देखा तो वह घबरा गए। कमरा खोला गया तो आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इतना धुआं था कि राजीव अग्रवाल अचेत होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उनकी 90 वर्षीय मां को बमुश्किल भूतल पर उतारा। परिवार के अन्य सदस्यों को भी निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पूर्व में पोशाक कारोबारी व उनके परिवार के सदस्यों ने आग पर पानी डालकर उसे बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन जब आग बढ़ती गई तो इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। कुछ ही देर में तीन दमकलों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। लगभग डेढ़ बजे आग पर काबू पाया जा सका। पोशाक कारोबारी का कहना है कि आग में उनके मकान की पहली मंजिल पर बने तीनों कमरे और लॉबी क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
