• Thu. Mar 26th, 2026

पुरुषों में नहीं रहा दम’, गैस किल्लत पर देवकीनंदन महाराज का बयान, अखिलेश यादव ने कसा तंज

ByVijay Singhal

Mar 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में गैस किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर देवकीनंदन महाराज का बयान वायरल हुआ है। जिसमें उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत से ऐसा लग रहा है कि अब सतयुग आ गया है। अब पुरातन व्यवस्था के तहत चूल्हों पर खाना बनना शुरू हो गया है। उससे लोग सेहतमंद भी बनेंगे। गैस की रोटी खाकर पुरुषों में दम नहीं रहा है। देवकीनंद महाराज के वायरल वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गैस की रोटी खाने से गैस की समस्या पैदा होती है। चूल्हे पर खाना बनाने से महिलाएं भी स्वस्थ रहती थी, केवल धुआं ही परेशान करता था। पहले घरों में चाकी पर ही गेंहू पिसे जाते थे तो शुद्धता की गारंटी रहती थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी तंज कसा है कि बाबाजी की बात तो बाबाजी ही जानें, दम के धुएं से तो आम लोग हैं अंजाने। देवकीनंदन महाराज के मीडिया जगदीश शर्मा का कहना है कि महाराजजी तो काफी समय से पुरानी पद्धति से भोजन तैयार कर खाने की सलाह देते आए हैं, अभी ऐसा कोई विशेष बयान उन्होंने जारी नहीं किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.