हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में आज दिनांक 3 अक्टूबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद के नेतृत्व में आज दोपहर 12:30 बजे वृंदावन वार्ड नंबर 69 रतन छतरी क्षेत्र में ई रिक्शा फोर व्हीलर वाहनो से लगने वाले जाम के संबंध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीओ वृंदावन के ऑफिस में पहुंचे। सीओ की अनुपस्थिति में उनके ऑफिस में ज्ञापन सोपा गया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता
टोपी पहन कर भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद बाबा टिकैैत अमर रहे हैं जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए सीओ साहब के ऑफिस पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी आगरा मंडल सलाहकार गिर्राज सिंह परिहार वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद ने संयुक्त रूप से कहा वृंदावन वार्ड नंबर 69 रतन छतरी क्षेत्र में छोटी-छोटी गलियां है इन गलियों में हजारों की तादाद में फोर व्हीलर वाहन ई रिक्शा निकलते हैं छोटी सी गली में जाम की बहुत बुरी स्थिति रहती है यहां के छोटे बच्चे अपने घरों से बाहर नहीं निकाल पाते सुबह के समय बच्चे अपने समय से स्कूल भी नहीं पहुंच पाते जाम के कारण रतन छतरी क्षेत्र में कई बच्चे बड़े चुटेल हो चुके हैं आए दिन यहां पर जाम के कारण यहां की जनता अपने घरों से बाहर भी नहीं निकाल पाती इस जाम को रोकने के लिए वार्ड नंबर 69 रतन छतरी क्षेत्र की पुलिया पर जनजीर लगवाई जाए जिससे रतन छतरी क्षेत्र की जनता को जाम से मुक्ति मिले। सीओ ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया इस क्षेत्र की समस्या का जल्द ही समाधान कराया जाएगा। वृंदावन में पुरानी कालिदह स्थित कैंप कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने किसान आंदोलन लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 2 मिनट का मोन धारण कर लखीमपुर खीरी किसान आंदोलन में शहीद किसानों को याद किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से वृंदावन नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद वरिष्ठ नेता घासीराम निषाद परसोत्तम तोमर दीपक कलुआ पप्पू विष्णु तोमर आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
