हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले से रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की कोशिश की। वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अठ खंभा का है। यहां के निवासी राहुल बीती 18 फरवरी को अपनी पत्नी रेनू के साथ राधारानी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। यहां से निकलकर वह बेलवन जा रहे थे। रास्ते में मांट-पानी गांव मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार ने राहुल के सिर पर सरिया से जोरदार प्रहार कर दिया। इससे बाइक बेकाबू हो गई और वह वहीं गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। वारदात मांट थाना क्षेत्र में हुई थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पत्नी से बात करके हमलावरों के बारे में जानने की कोशिश की। मामले में राहुल के भाई अंकित शर्मा ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने घटना की वास्तविकता की जानकारी के लिए वारदात के समय राहुल के साथ मौजूद उसकी पत्नी रेनू से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इस पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। कड़ाई करने पर रेनू ने पूरी कहानी बता दी। उसने जो खुलासा किया, उससे राहुल के परिवार वालों के होश उड़ गए। समाज के लोग सन्न रह गए।
उसने बताया कि प्रदीप नाम के युवक के साथ उसके प्रेम संबंध हैं। राहुल की वजह से वह उससे मिल नहीं पाती थी। बात करने में भी समस्या होती थी। इस पर उसने प्रदीप के साथ मिलकर राहुल को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
योजना के मुताबिक, बेलवन जाते समय प्रेमी प्रदीप ने अपने दोस्त रवि निवासी, मयविद्या कॉलोनी, मथुरा के साथ मिलकर राहुल पर हमला कर दिया। उसे विश्वास था कि उसकी मौत हो जाएगी। लेकिन, गनाीमत रही कि वह बच गया। हालांकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रेम संबंधों के चलते राहुल पर जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी प्रेमी प्रदीप और उसकी प्रेमिका और राहुल की पत्नी रेनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
