• Mon. Feb 16th, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

ByVijay Singhal

Feb 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा के निर्देशानुसार जनपद मथुरा में दिनांक 11.02.2023 दिन द्वितीय शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु जनपद न्यायालय, मथुरा स्थित केंद्रीय कक्ष में जनपद के प्रशासनिक, नगर निगम, विधुत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता श्रीमान् अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत मथुरा श्री अभिषेक पाण्डेय द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा श्रीमती नीरू शर्मा सहित उक्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत मथुरा श्री अभिषेक पाण्डेय द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11.02.2023 में समस्त विभागीय अधिकारियों से अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराये जाने पर जोर दिया गया। समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अधिक से अधिक संख्या में मामलों को चिन्हित करते हुए चिन्हित मामलों की सूची अविलम्ब कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा को प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करें। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती नीरू शर्मा द्वारा समस्त प्रशासनिक, नगर निगम, विधुत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु पम्पलेट्स कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा से प्राप्त कर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाना सुनिश्चित करें। उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में मामलों का निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.