• Mon. Feb 9th, 2026

दुर्वासा ऋषि आश्रम में साधू संतों का मिलन

ByVijay Singhal

Jan 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलांं के गांव कामर में चल रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ के दौरान हजारों साधु-संत का मिलन हुआ। आश्रम में संत सम्मान आयोजित कर उन्हें विदाई दी। शुक्रवार को 52 पालों के भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें करीब एक लाख श्रद्धालुओं के भाग लिया। यज्ञ परिसर को आठ वार्डाें में विभाजित कर जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने तैयारियों का जाएजा लिया था। दुर्वासा ऋषि आश्रम में 14 जनवरी से शुरू हुए सहस्त्र चंडी महायज्ञ के आठवें दिन संतों की विदाई का कार्यक्रम रखा गया था। आश्रम के महंत बलराम दास महाराज ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से संत सम्मेलन होगा। इसमें दिल्ली, हरियाणा, यूपी, जम्मू काश्मीर, मध्यप्रदेश सहित 23 संतों के मंडल, आठ महामंडलेश्वर पहुंचें। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने तैयारियों का जाएजा लिया। जिम्मेदारी बैनीवाल पाल के गांवों को दी गई है। पिछले तीन दिन से हलवाईयों के साथ करीब 200 कर्मचारी 45 भट्ठी पर व्यंजन बनाने में जुटे हुए हैं। इसमें 325 टीन देशी घी, 70 कुंटल बेसन, 100 कुंटल चीनी, 60 कुंटल आटा, 100 कुंटल से अधिक सब्जी से प्रसाद बनाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.