हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन रविवार को बॉक्सरों के बीच फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इसमें मेरठ की टीम विजेता तो प्रयागराज की टीम उप विजेता रही। मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। जिला खेल अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि 30-33 किलोग्राम भार में लखनऊ के अविरल गुप्ता प्रथम रहे। 33-35 किलोग्राम भार वर्ग में प्रयागराज के अमन प्रथम। 35-37 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के कृष्ण कुमार प्रथम। 37-40 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर के धीरज कुमार प्रथम। 40-43 किलोग्राम भार वर्ग में बनारस के आदित्य राजभर प्रथम। 43-46 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के अभय मलिक प्रथम रहे। इसी प्रकार 46-49 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के रूद्र प्रताप सिंह प्रथम। 49 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में अयोध्या के देवांश मिश्रा प्रथम। 52-55 किलोग्राम भार में अयोध्या के प्रशांत प्रथम। 55-58 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के अनुज बाबरा प्रथम। 58-61 किलोग्राम भार वर्ग में झांसी के आशा सिंह प्रथम। 61-64 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के वर्लित मलिक प्रथम। 64-67 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के लक्ष्य पोगाट प्रथम। 67-70 भार में मेरठ के भव्य प्रताप प्रथम रहे। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी फिरोजाबाद मुकेश कुमार, मुकेश यादव, ओपी कुलश्रेष्ठ, कमल किशोर, अमित कुमार, धीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, अविनाश, प्रकांक्षा आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
