• Wed. Feb 25th, 2026

मथुरा पीड़ित की मेडिको-लीगल रिपोर्ट ने पकड़ा एसएसपी मथुरा का झूठ

ByVijay Singhal

Aug 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डिप्टी CM @brajeshpathakup के हस्तक्षेप के बाद मथुरा पीड़ित की मेडिको-लीगल रिपोर्ट देखने को मिली जो 30 जुलाई 2025 की है। यानी घटना के 3 दिन बाद की। इस मेडिको-लीगल रिपोर्ट में लिखा है कि पीड़ित के वृषणकोष (scrotum) में भारी सूजन है। अंडकोषों में ये चोटें 3 दिन पुरानी हैं जो किसी हार्ड एंड ब्लंट ऑब्जेक्ट (जैसे-लाठी, हॉकी) से की गई हैं। पीड़ित के दोनों घुटनों पर भी चोटें हैं। लेकिन मथुरा के एसएसपी- श्लोक कुमार आरोपी दरोग़ा को बचाते हुए कह रहे थे कि किसान को पहले से ही हायड्रोसिल की बीमारी थी। अब एसएसपी क्या बोलेंगे? क्या वे एक गुंडा अपराधी दरोग़ा को बचाने वाले अपने बयान को वापस लेंगे?  ये मेडिको-लीगल रिपोर्ट पुष्टि करती है कि अड़िंग चौकी इंचार्ज ने पीड़ित को थाने में लाठी-डंडे से पीटा उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। जब ये रिपोर्ट 30 को ही आ गई थी तो अभी तक गुंडे दरोग़ा पर FIR दर्ज क्यों नहीं की गई? @Uppolice ?  एसएसपी श्लोक कुमार, दरोग़ा को क्यों बचा रहे हैं ?
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.