हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के कोसीकलां के एक्सईएन एनपी सिंह को हटा दिया गया है। झांसी नगर क्षेत्र में तैनात एक्सईएन दिनेश यादवेंदु को यहां की जिम्मेदारी दी गई है। दक्षिणांचल एमडी अमित किशोर ने स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। कोसीकलां के एक्सईएन एनपी सिंह को दक्षिणांचल मुख्यालय पर संबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई से अभियंताओं में खलबली मची हुई है। स्थानांतरण का कारण ओटीएस की प्रगति ठीक न होना और कोसी- कोटवन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन माना जा रहा है। उद्योगपतियों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही थी। इससे पूर्व भी एक एसडीओ का स्थानांतरण किया जा चुका है और एक जेई निलंबित किया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
