• Fri. Feb 13th, 2026

हॉस्टल में एमबीए के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

ByVijay Singhal

Dec 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र में स्थित हॉस्टल में एमबीए के एक छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सत्यम प्रताप (22) पुत्र देवेंद्र पाल सिंह के रूप में हुई है, जो फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी, परीक्षतपुर का निवासी था। मृतक के पिता अलीगढ़ के अतरौली में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करते हैं। घटना के पीछे कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। रमेश सिसौदिया ने सूचना दी कि आझई में स्थित हॉस्टल में एक युवक ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी व आझई चौकी इंचार्ज मनोज भाटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उसके साथ उसके दोस्त भी रहते थे, लेकिन शनिवार को दोनों दोस्त अपने घर चले गए थे। इसी दौरान छात्र ने रात में अपने कमरे में गर्म चादर का इस्तेमाल करते हुए, बेड पर कुर्सी रखकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सत्यम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। छात्र के भाई गोविंद प्रताप के अनुसार उनके भाई की परीक्षा में बैक आ गई थी, जिससे वह थोड़ा परेशान था। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.