• Wed. Feb 11th, 2026

महापौर ने कूड़ा उठाने वाले 50 ई-वाहनों को दिखाई हरी झंडी

ByVijay Singhal

Dec 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोगों को अब घर के बाहर कूड़ा उठाने वाले ई-वाहन नजर आएंगे। महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त जग प्रवेश ने 50 ई-वाहनों को हरी झंडी दिखाकर नगर निगम के बेड़े में शामिल किया। ई-वाहनों के लिए औरंगाबाद जोन के डिफेंस कॉलोनी में चार्जिंग स्टेशन का भी शुभारंभ किया गया। वार्ड 28 की डिफेंस कॉलोनी में शुभारंभ के दौरान महापौर ने कहा कि हमारा लक्ष्य शहर को पूरी तरह से ग्रीन और क्लीन बनाना है। पहले चरण में प्रमुख वार्डों में ये वाहन उतारे जा रहे हैं, जल्द ही पूरे शहर को ई-वाहनों से कवर किया जाएगा। नई व्यवस्था से शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार होने की उम्मीद है। ये वाहन प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करके नगला कोल्हू स्थित कूड़ा प्रबंधन केंद्र पर एकत्रित करेंगे। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, प्रदूषण कम होगा। पांच करोड़ रुपये की लागत से ये वाहन खरीदे गए हैं। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान, नेचर ग्रीन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिलाष सांगवान आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.