• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा के समाज सेवी का दिल्ली में हुआ सम्मान,अनूप शर्मा को मिला विज्ञान भवन में इंडियाज आईकॉनिक अवॉर्ड

ByVijay Singhal

Feb 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के समाजसेवी अनूप शर्मा को दिल्ली में सम्मानित किया गया। विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में अनूप शर्मा को इंडियाज आईकॉनिक अवॉर्ड समारोह में कला व संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्मान मिला। उन्हें यह सम्मान केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल एवं त्रिपुरा के भाजपा प्रभारी सांसद विजय जौली ने दिया। दिल्ली के विज्ञान भवन में इंडियाज आईकॉनिक अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में राजनीतिक एवं सामाजिक जगत की हस्तियां मौजूद रही। कार्यक्रम में कला और संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करने वाले वृंदावन निवासी अनूप शर्मा को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,सांसद सुनीता दुग्गल और विजय जौली ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विभिन्न समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि पारिवारिक एवं अपने कार्य क्षेत्र से समय निकाल कर जो भी समाज के लिए किसी भी रूप में कार्य करें वह प्रशंसनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे त्रिपुरा में भाजपा के प्रभारी और सांसद विजय जौली ने कहा कि विज्ञान भवन में कोई भी कार्यक्रम हो वह उच्च स्तर का होता है। इस जगह पर इंडियाज आईकॉनिक अवॉर्ड से जिन विभूतियों को सम्मानित किया गया है वह अपने अपने क्षेत्र में विशिष्टता लिए हुए हैं। ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तित्व का सम्मान करना गौरव की बात है। सांसद विजय जौली ने कहा कि समाज को देश को ऐसी प्रतिभाओं की आवश्यकता है। कार्यक्रम में एमएसएमई प्रसार परिषद के अध्यक्ष ई मुथु रमण,जीव जंतु कल्याण बोर्ड की सदस्य मोनिका अरोड़ा, नाइन प्लेनेट्स रिसर्च एंड मीडिया के प्रवीण गोयल,वृंदावन से संजय शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ऊष्मा त्यागी ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.