• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा के मां-बेटे ने लखनऊ में खाया जहरीला पदार्थ, प्लाॅट पर कब्जे से थे परेशान

ByVijay Singhal

Nov 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद के बरसाना राधा रानी टाउनशिप एफ-49 के रहने वालो ने लखनऊ के गौतमपल्ली स्थित विक्रमादित्य मार्ग पर एक मंत्री के घर के पास बुधवार सुबह मुनेश सिंह (55) और उनके बेटे बलजीत सिंह (38) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। देर रात हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों मथुरा जनपद के बरसाना राधा रानी टाउनशिप एफ-49 के रहने वाले हैं। मौके से पुलिस को एक बैग मिला। बैग में सल्फास के दो फटे हुए पाउच, एक मोबाइल और बलजीत की जेब से एक प्रार्थनापत्र मिला। उसमें इस बात का जिक्र था कि पांच लोगों ने प्लॉट व मकान दिलाने के नाम पर उन लोगों से 43 लाख रुपये लिए थे। रुपये लेकर न मकान दिया और न ही प्लॉट की रजिस्ट्री की। प्रार्थनापत्र में इस बात का भी जिक्र है कि पीड़ित ने मामले में शिकायत पहले भी की थी। शिकायत के बाद आरोपी उन लोगों को धमका रहे थे। अंत में जिक्र है कि वे लोग आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर सल्फास खा रहे हैं। आत्महत्या के लिए पीड़ित ने पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। गौतमपल्ली इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया मथुरा पुलिस और बलजीत के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मथुरा पुलिस और परिजन पहुँचे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.