हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हरियाणा के आईएएसअफसर ने उत्तर प्रदेश की आईपीएस अधिकारी संग सात फेरे लिए हैं। 2022 बैच के आईएएसअभिनव सिवाच का परिवार हिसार के सेक्टर 16-17 में रहता है। मूलरूप से फतेहाबाद के गोरखपुर गांव के रहने वाले हैं। अभिनव की ऑल इंडिया 12वीं रैक हासिल की थी। अभिनव अभी कुरुक्षेत्र के पिहोवा में बतौर एसडीएम तैनात हैं। वहीं आशना चौधरी भी 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। आशना चौधरी वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एएसपी के पद पर तैनात है। आशना ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 116 हासिल की थी। अभिनव और आशना एक ही बैच के हैं। दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई और समय के साथ उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। मगर उनकी शादी अरेंज हो रही है। दोनों ने शादी की बात अपने माता-पिता से की। आशना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा की रहने वाली हैं। 27 नवंबर को दोनों की शादी हुई। अभिनव सिवाच और आशना चौधरी की शादी के बाद बीती रात 29 नवंबर को हिसार के ट्यूलिप रिसोर्ट में रात्रि भोज रखा गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे। वहीं दिन में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा हिसार के सेक्टर 16-17 स्थित निवास स्थान पर अभिनव सिवाच और उनके पिता सतबीर सिवाच से मिले। राव नरबीर सिंह ने अभिनव और आशना से बातचीत भी की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
