हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवा के लगभग 1,000 निवेशकों को 10 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप में मथुरा की वित्तीय कंपनी कर्मभूमि इंफ्राटेक रियल्टी लिमिटेड के तीन अधिकारियों के खिलाफ गोवा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इनमें कंपनी के अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सेंगर और एरिया मैनेजर नीलेश सुर्वे शामिल हैं। इस कंपनी का मुख्यालय मथुरा में है, जबकि नामजद अधिकारी मथुरा और आसपास जनपदों के निवासी हैं। कंपनी का एमडी हेराफेरी के मामले में पहले से ही जेल में है।
मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने गोवा में 2013 और 2018 में क्रमश: पोंडा और मापुसा में अपने कार्यालय स्थापित किए थे। कंपनी ने अपनी वित्तीय योजनाओं के जरिए ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर निवेशकों से पैसा लिया। कंपनी ने पिछले तीन साल से निवेशकों को परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद रकम देना बंद कर दिया। इसके बाद कंपनी में निवेश करने वाले लोगों ने गोवा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई। कंपनी ने कथित तौर पर करीब 1,000 निवेशकों से 10 करोड़ रुपये की ठगी की है। कंपनी के अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह अलीगढ़ और प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सेंगर छटीकरा मथुरा के निवासी हैं। इसमें शामिल कंपनी के प्रबंध निदेशक पहले इसी प्रकार की अन्य कंपनी में कार्यरत थे। इसके बाद उन्होंने खुद कंपनी बनाते हुए ऊंचे रिटर्न की स्कीमों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम किया। यहां रियल स्टेट और होटल कारोबार में भी शामिल हुए। इस कंपनी का मुख्यालय अशोका हाइट्स मथुरा में स्थित है। यह कार्यालय पूर्व में यहां अन्य स्थानों पर रहा है। कंपनी ने मथुरा में इसी तरह की स्कीमें चलाई थीं । वर्तमान में इस वित्तीय कंपनी कर्मभूमि इंफ्राटेक रियल्टी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सेंगर जेल में हैं।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes