• Mon. Feb 16th, 2026

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुराबम एक बार फिर भीषण जाम की समस्या

ByVijay Singhal

Nov 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुराबम एक बार फिर भीषण जाम की समस्या देखने को मिली। कार्तिक माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम का झाम देखने को मिल रहा हैं।। सोमवार को सुबह से शाम तक शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जाम लगा रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे के बाद जब लोग अपने काम पर निकले, तो भूतेश्वर, गोवर्धन चौराहा, नया बस स्टैंड, स्टेट बैंक चौराहा और कृष्णा नगर जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद वाहन चालकों को आगे बढ़ने काफी समय समय लगा। मथुरा-वृंदावन में आए श्रद्धालुओं के वाहनों ने स्थिति को और जटिल बना दिया। दोपहर एक बजे स्कूलों की छुट्टी होने के बाद हालात और बिगड़ गए। स्कूल बसों के सड़क पर आने से जाम किलोमीटर तक फैल गया। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन चालकों को भी अपनी गाड़ियां किनारे खड़ी कर पैदल चलना पड़ा। गोवर्धन चौराहा,और कृष्णा नगर के आसपास लोगों को कुछ दूरी तय करने में काफी अधिक का समय लगा। राहगीरों के अनुसार, शहर में जाम की समस्या अब एक रोजाना की परेशानी बन गई है। कार्तिक माह में धार्मिक गतिविधियों में वृद्धि और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने जाम कम करने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेड लगाए और वाहनों को डायवर्ट किया, लेकिन भीड़ के सामने सभी इंतजाम नाकाफी साबित हुए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि मथुरा में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इससे कान्हा की नगरी को जाम से मुक्ति मिल सकेगी और श्रद्धालुओं को भी आवागमन में राहत मिलेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.