• Thu. Feb 12th, 2026

बल्लभगढ़ को हराकर मथुरा ने जीता क्रिकेट मैच

ByVijay Singhal

Dec 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ कस्बे के ग्रामीण मिनी स्टेडियम में तीसरे एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बृहस्पतिवार से हो गया। उद्घाटन विधायक राजेश चौधरी ने किया। पहले दिन मथुरा और बल्लभगढ़ की टीम के मध्य मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर कर बल्लभगढ़ की टीम ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। मथुरा ने बल्लभगढ़ को हराकर 43 रन से मैच जीत लिया। मथुरा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 155 रन बनाए। जवाब में बल्लभगढ़ क्रिकेट क्लब लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 113 रन बना पायी। मैन ऑफ द मैच जयवीर चौधरी को दिया गया। उन्होंने 36 बॉल में 51 रन बनाए एवं दो विकेट लिए। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार प्रियांशु चौधरी को दिया गया। अंपायरिंग मनीष चौधरी एवं अविनाश यादव ने की। खेलन वन क्रिकेट क्लब के कोच जयप्रकाश निषाद ने बताया कि इस अवसर पर कपिल मवई, रामवीर सिंह बिधूड़ी, जयपाल सिंह, नीरज शर्मा, महेश शर्मा, महेश राजपूत, बांकेलाल गर्ग, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार व प्रधान महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.