• Sat. Feb 14th, 2026

मार्च में मथुरा वृंदावन नगर निगम का खजाना भर जाएगा करोड़ों रुपए की धनराशि से, बकाया सरकारी विभागों की लिस्ट जारी

ByVijay Singhal

Feb 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मार्च माह प्रारंभ होते ही मथुरा वृंदावन नगर निगम का खजाना करोड़ों रुपए से भर जाएगा । सरकारी विभागो पर विभिन्न टैक्स के रूप में नगर निगम का करीब 13 करोड रुपए बकाया चल रहा है। सरकारी विभागों से अपना कर वसूलने के लिए नगर निगम के कर निर्धारण विभाग की पूरी टीम पूरी तेजी से लगी हुई है। मंडी समिति ने 3 साल से बकाया चल रहे कर के रूप में 1 करोड़ 90 लाख रुपए जमा कराए है। इससे पूर्व पुलिस विभाग ने भी एक करोड़ 16 लाख रुपए के सापेक्ष एक करोड़ 10 लाख रुपए जमा कराया है। उन पर मात्र अब ₹6 लाख रुपए बाकी है।
निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम का कहना है कि आने वाले मार्च माह में उम्मीद है कि 13 करोड रुपए विभिन्न विभागों से प्राप्त हो जाएगा। कृषि उत्पादन मंडी समिति वृंदावन ने 32 लाख तथा मथुरा कृषि उत्पादन मंडी समिति मथुरा ने एक करोड़ 58 लाख रुपए जमा कराए हैं। इनके अलावा बहुत जल्दी ही मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण 72 लाख रुपए, आयकर विभाग सर्विस चार्ज के रूप में एक करोड़ 65 लाख रुपए, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय राजीव भवन 28 लाख रुपए, उत्तर प्रदेश रोडवेज विभाग 50 लाख रुपए जमा करने वाले है।
उधर मथुरा रिफाइनरी पर भी 90 लाख रुपए बकाया चल रहा है लेकिन वह धनराशि देने में आनाकानी कर रहे हैं इसलिए उनको डिमांड नोटिस भेज दिया गया है। डीआरडीए पर 28 लाख, राजकीय संग्रहालय डेम्पियर नगर पर 74 लाख , सीएमओ विभाग पर 28.10 लाख , जिला पंचायत पर 16 लाख ,जिला अस्पताल पर 63. 62 लाख , वृंदावन सौ शय्या अस्पताल पर 18 लाख ,आकाशवाणी केंद्र पर 36 लाख रु बकाया चल रहा है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी का कहना है क़ि बकाया धनराशि प्राप्त हो जाने से महानगर में काफी विकास कार्य कराये जा सकेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.