• Tue. Feb 17th, 2026

टैक्स वसूली में मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने यूपी में लहराया परचम, नंबर वन का खिताब किया हासिल

ByVijay Singhal

Jan 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । मुख्यमंत्री पोर्टल सिस्टम आईजीआरएस पर प्रदेश में नंबर वन का खिताब हासिल करने के बाद नगर निगम मथुरा वृंदावन ने अब प्रदेश के सभी 17 नगर निगम में सर्वाधिक वसूली का रिकॉर्ड कायम करते हुए प्रथम स्थान पर अपना परचम लहरा दिया है। नगर निगम मथुरा वृन्दावन मथुरा दिन प्रतिदिन नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राज्य स्तर पर होने वाली समीक्षा मे माह दिसम्बर में प्रदेश के 17 नगर निगमों में से सर्वाधिक वसूली का शत प्रतिशत प्राप्त कर नगर निगम मथुरा वृन्दावन प्रथम स्थान पर रहा है। विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 मे भी नगर निगम मथुरा ने रिकार्ड वसूली की थी। रिकार्ड के मुताबिक़ मथुरा वृंदावन नगर निगम ने दिसम्बर माह में 54.08 करोड़ रु का टैक्स वसूलते हुए 172 प्रतिशत राइज किया है। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार के अनुसार जिन भवन स्वामियों द्वारा बिलों पर कोई आपत्ति प्रस्तुत की जाती है उसका तत्काल संज्ञान लेकर विभागीय अधिकारी निस्तारण करते है कर जमा करा लेतें है। वर्तमान में 31 जनवरी 2025 का डिमाण्ड पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसलिये समस्त भवन स्वामी अपना कर 31 जनवरी 2025 तक जमा कर छूट का लाभ उठा रहे है । 31 जनवरी के बाद टैक्स जमा करने पर छूट नही दी जायेगी तथा जिन भवन स्वामियों को डिमाण्ड नोटिस जारी किये जा चुके है उनके विरूद्ध कुर्की, खाता सीलिंग की कार्यवाही की जायेगी। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसा पहली बार संभव हो रहा है कि आम नागरिकों की टैक्स संबंधी समस्याओ का तत्काल निस्तारण किया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र यादव कर अधीक्षक उम्मेद सिंह और मथुरा और वृंदावन के कर अधीक्षक पूरी तरह से टैक्स वसूली करने में रात दिन एक किए हुए हैं। उनका कहना है कि नगर निगम को जो शासन द्वारा टारगेट निर्धारित किया गया है उससे अधिक वसूली के प्रयास किए जाएंगे ताकि बड़े पैमाने पर समूचे महानगर क्षेत्र में विकास सौंदर्यीकरण निर्माण कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.