• Wed. Feb 18th, 2026

कब्रिस्तान की भूमि बता कर हो रहा था कब्जा:मथुरा वृंदावन नगर निगम ने तोड़ी बाउंड्रीबॉल,

ByVijay Singhal

Mar 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली इलाके में अमरनाथ विद्या आश्रम के समीप नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यहां हिंदूवादियों ने शिकायत की थी कि प्राचीन हाथी टीला पर मुस्लिम समुदाय द्वारा कब्जा किया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय इस जगह को कब्रिस्तान की भूमि बता रहा था। निगम ने अपने दस्तावेज खंगाले जिसके बाद भूमि निगम की पुष्टि होने पर जेसीबी की मदद से नव निर्मित बाउंड्री बाल को ध्वस्त कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से अमरनाथ विद्या आश्रम के समीप एक समुदाय द्वारा कब्रिस्तान की भूमि बताकर बाउंड्री बॉल तैयार कराई जा रही थी। इस बात की जानकारी हिंदूवादियों को हुई। अखिल भारत हिंदू महासभा ने जिस स्थान पर बाउंड्री बाल बनाई बनाई जा रही थी उस स्थान को हाथी टीला बताया। कब्जा होने की जानकारी नगर निगम को दी। जिसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। मंगलवार की दोपहर नगर निगम की टीम सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल के नेतृत्व में दो जेसीबी मशीन लेकर हाथी टीला पहुंच गई। इस दौरान नगर निगम टीम के साथ अतिक्रमण हटाओ फोर्स के दस्ते के अलावा पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। निगम की टीम ने नव निर्मित की गई बाउंड्री बॉल को जेसीबी की मदद से गिरा दिया और संपत्ति पर नगर निगम का बोर्ड लगा दिया। खाली पड़ी इस भूमि को कुछ लोग कब्रिस्तान की जमीन बताकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। 8 महीने पहले भी इस जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। अतिक्रमण करने वालों में होली वाले दिन भी कब्जे का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने इरादों को नाकाम कर दिया।

शहर के अमरनाथ विद्या आश्रम के समीप जिस जगह से बाउंड्री बॉल तोड़कर अवैध कब्जा हटाया गया वह भूमि 100 वर्ष से अभिलेखों में नगर पालिका ,नगर निगम के नाम दर्ज है। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने बताया कि खसरा नंबर 44 जिसमें 14 हेक्टेयर जमीन को जमालुद्दीन और शाकिर हुसैन कब्रिस्तान का बता कर अवैध कब्जा कर रहे हैं उस पर से कब्जा हटा दिया गया है। जमीन पर नगर निगम ने अपनी संपत्ति होने का बोर्ड लगा दिया है। नगर निगम द्वारा की गई इस कार्यवाही पर हर्ष जताते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि अवैध कब्जे पर योगी बाबा का बुलडोजर चला है। सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। यह स्थान काफी प्राचीन है जिसे हाथी टीला के नाम से जानते हैं। इस जगह पर कंस के हाथी रहते थे और भगवान श्री कृष्ण में इसी जगह पर कुबलिया पीढ़ हाथी का वध किया था। इस स्थान पर हो रहे अतिक्रमण का अधिकारियों ने संज्ञान लिया इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.