• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा-वृन्दावन नगर आयुक्त अनुनय झा बने जिलाधिकारी

ByVijay Singhal

Sep 30, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 08 आईएएस अफसर के तबादले किए हैं जबकि दो अफसर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्थानांतरित आईएएस अफसरों में आधा दर्जन जिलों के जिलाधिकारी और मथुरा वृंदावन के नगर आयुक्त शामिल हैं। इन तबादलों के अंतर्गत ही बेसिक शिक्षा विभाग के नए प्रमुख सचिव और चित्रकूट मंडल में प्रभारी आयुक्त की नियुक्ति भी की गई है।

मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा नेपाल की सीमा से सटे महाराजगंज के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।

वहीं महाराजगंज के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को जिलाधिकारी बाराबंकी बनाया गया है।

बाराबंकी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार को झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया है।

झांसी के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय को बरेली का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

खाद्य एवं रसद विभाग की विशेष सचिव एवं निदेशक आवश्यक वस्तु निगम सुश्री कृतिका ज्योत्सना को सुल्तानपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन निदेशक सुश्री सी इंदुमती को फतेहपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं देवराज को व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार और दिया गया है।

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग एमकेएस सुंदरम को बेसिक शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा बालकृष्ण त्रिपाठी को चित्रकूट मंडल का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.