हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा वृंदावन के विधायक पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा को आज अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण स्थानीय सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके नजदीकी सूत्रों का कहना है कि उनकी नाक में खून आ जाने के कारण उनको अस्पताल लाया गया। ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही काफी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए हैं परंतु किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया गया। समाचार लिखे जाने तक चिकित्सकों की एक टीम उनके उपचार में लगी हुई थी। बताया जाता है कि नव वर्ष के पहले दिन विधायक ने गोवर्धन की परिक्रमा की थी जिस कारण उनको थकान हुई। रात में उनका ब्लड प्रेशर बढ़ने से नाक में खून आया। आज सुबह फिर खून आने से उनको भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है।
7455095736
