हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण अब वृंदावन क्षेत्र में दो नई आवासीय योजनाएं लॉच करने जा रहा हैं। राल बाटी और जैंत में विकसित की गई इन दोनों योजनाओं के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बृहस्पतिवार को प्रस्तावित विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में मुहर लगनी है।
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने 2021 में दो नई आवासीय योजनाओं पर काम शुरू किया था। यह दोनों योजनाएं लैंड पूलिंग के तहत बिल्डर और किसानों के साथ मिलकर विकसित की गई हैं। इसमें राल बाटी में हनुमंत विहार योजना 122153 वर्ग मीटर में तैयार की गई है। यहां 867 आवासीय भूखंड, 22 गैर आवासीय भूखंड तथा दो ग्रुप हाउसिंग भूखंड तैयार हुए हैं। इनके अलावा पार्क, सड़क आदि सुविधाएं भी रहेंगी।
इसी तरह वृंदावन क्षेत्र के जैंत में गोविंद विहार आवासीय योजनाएं तैयार की है। इसका क्षेत्रफल 273085 वर्ग मीटर है। यह योजना अनंत हाईटेक सिटी के अंतिम छोर पर स्थित है। इसमें 817 आवासीय और 16 गैर आवासीय भूखंड तैयार किए गए हैं। हालांकि इन दोनों आवासीय योजनाओं के विकास का काम जारी है। इसी के साथ ही प्राधिकरण ने इनकी लॉन्चिंग की तैयारी भी कर ली है। बृहस्पतिवार को प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में इन्हे स्वीकृति दी जानी है। इसी के साथ जल्द ही इनके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि दोनों योजनाओं के प्रस्ताव पर अब बोर्ड में फैसला होगा। आचार संहिता लगने पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में थोड़ा बिलंब भी सकता है। दोनों योजनाएं लगभग तैयार हैं। इसके अलावा नए मास्टर प्लान को बोर्ड स्वीकृति के बाद सार्वजानिक कर दिया जायेगा।

7455095736