• Fri. Apr 10th, 2026

मथुरा-व्रन्दावन निगम का अधिवेशन 15 को, निजी पार्किंग को लेने होंगे लाइसेंस

ByVijay Singhal

Apr 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम का बजट अधिवेशन 15 अप्रैल को नगर निगम के भूतेश्वर स्थित नवनिर्मित मीटिंग हॉल में किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से 14,64,8862,743 अरब का बजट पेश किया जाएगा। पिछले बजट की अपेक्षा चार करोड़ रुपये कम है। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी। इनमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निजी पार्किंगों के लिए लाइसेंस आवंटित करने सहित कई प्रस्ताव शामिल हैं। नगर निगम सदन का इस वित्तीय वर्ष में पहला अधिवेशन हंगामेदार होने की आशंका है। हालांकि इसमें बजट पर चर्चा की जाएगी। इस वित्तीय वर्ष का बजट भी पेश किया जाएगा। इस बार 14,64,8862,743 अरब का बजट पेश होगा, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में 14 अरब, 92 करोड़ से अधिक का बजट पेश किया गया था। बजट प्रस्तावों के अलावा जिन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करके प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी, उनमें तिपहिया वाहन पार्किंग के लिए भूमि आवंटित करने, निजी पार्किंग के लिए लाइसेंस आवंटित करने, पार्किंग की जगह के हिसाब से उनका शुल्क निर्धारित करने के प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इसके
अलावा एसआईआर कार्य में कर्मचारियों की ड्यूटी के कारण संपत्ति कर का संग्रह कम होने पर भी चर्चा होगी। संपत्ति कर में दी गई दस फीसदी की छूट को बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। जलकल विभाग की ओर से दिए प्रस्तावों में पानी की पाइप लाइन बिछाने, ओवरहेड टैंकों की क्षमता बढ़ाने और मरम्मत कराने, सीवर सफाई, जल निकासी संबंधी कार्यों के लिए बजट रखा जाएगा। सतोहा सहित दो चार्जिंग स्टेशनों के लिए भूमि उपलब्ध कराने, श्रमिकों की सुविधा के लिए 4-5 लेबर अड्डों के निर्माण के लिए जगह चिह्नित करने, गैस व बिजली के शवदाह गृह के संचालन सहित नगर विकास के कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई जा सकती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.