हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सूबे की राजधानी लखनऊ की दूरी मथुरा से करीब एक घंटे कम हो जाएगी। इसके लिए 53 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। मथुरा डिपो को मिलीं दो राजधानी बस सेवा में सफर करने पर यह सवारी को वहन करना होगा। रविवार से अंतरराज्यीय नए बस अड्डे से राजधानी बस सेवा शुरू कर दी गई, जोकि लखनऊ सवारी लेकर दौड़ी। अभी तक मथुरा से लखनऊ का किराया साधारण बस में करीब 614 रुपये लगता था। यह बस करीब 6.30 घंटे में लखनऊ के आलमबाग तक पहुंचाती थी। अब लखनऊ की दूरी राजधानी बस सेवा से करीब एक घंटे कम हो जाएगी। मतलब 5.30 घंटे में मथुरा के अंतरराज्यीय नए बस अड्डे से यह बस लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे तक पहुंचा देगी। इसमें सवारी करने पर आपको 667 रुपये देने होंगे। साधारण बस सेवा से अतिरिक्त 53 रुपये का बोझ आपकी जेब पर पड़ेगा। एआरएम मदनमोहन शर्मा ने बताया कि सुबह 6.30 और शाम को 5.30 बजे राजधानी बस सेवा लखनऊ के लिए अंतरराज्यीय नए बस अड्डे से चलेगी। 5.30 घंटे में बस लखनऊ पहुंच जाएगी। यह बस लौटकर रात 10.30 बजे मथुरा पहुंचेगी। इस बीच में केवल दो या तीन स्थलों पर बस का स्टॉप होगा, जबकि साधारण बस का स्टॉप 7 स्थलों पर होता था। हालांकि दो बसें देररात को मिली थीं, रविवार को यह सेवा दोपहर 12.30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो सकी, वहीं दूसरी बस को इटावा रूट पर भेजा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
